फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMC बैंक: RBI ने दी ग्राहकों को राहत, खाते से निकाल सकेंगे 40 हजार रुपये

Mon, 14 Oct 2019 07:18 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pmc bank - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों को फिर से राहत देने का एलान किया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि ग्राहक अपने खातों से कुल 40 हजार रुपये निकाल सकेंगे। इससे पहले तीन अक्तूबर को केंद्रीय बैंक ने 10 हजार रुपये की सीमा को बढ़ाकर के 25 हजार रुपये किया था। 

विज्ञापन


त्योहारी सीजन में राहत

आरबीआई ने त्योहारी सीजन में बैंक के लाखों ग्राहकों को राहत देते हुए कहा है कि अब ग्राहक छह माह में कुल 40 हजार रुपये की निकासी अपने खातों से कर सकते हैं। पहले ग्राहकों को छह महीने में सिर्फ एक हजार रुपये ही निकालने की अनुमति दी गई थी। पिछले हफ्ते आरबीआई ने बैंक पर छह महीनों का प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी थी। आरबीआई के इस कदम से लाखों ग्राहकों को राहत मिलेगी।  

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) के कई खाताधारकों ने पीएमसी के चेयरमैन समेत 14 अधिकारियों के खिलाफ पिछले हफ्ते सायन पुलिस थाने में सामूहिक शिकायत दर्ज कराई थी। ग्राहकों का आरोप था कि अधिकारियों ने उनकी रकम का दुरुपयोग किया। रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक पर नियामकीय खामियों के चलते कई पाबंदियां लगाई हैं।

बैंक ने ग्राहकों को दिया आश्वासन

बैंक ने पिछले हफ्ते ग्राहकों के मन में बस गए डर को दूर करने का प्रयास किया था। ग्राहकों से कहा गया था कि उनका पैसा सुरक्षित है। सभी देनदारियों के लिए बैंक के पास पर्याप्त नकदी मौजूद है। बैंक के निलंबित एमडी जॉय थॉमस ने भी ये बात दोहराई थी। उन्होंने कहा था कि एचडीआईएल के कर्ज के अलावा बाकी लोन सुरक्षित हैं। 

सात राज्यों में 137 शाखाएं

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक एक अरबन को-ऑपरेटिव बैंक है। महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, गोवा, गुजरात, आंध्रप्रदेश और मध्यप्रदेश में यह काम करता है जहां इसकी 137 शाखाएं हैं। यह देश के टॉप-10 को-ऑपरेटिव बैंकों में शामिल है। बैंक की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च तक कर्मचारियों की संख्या 1,814 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें