भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि उन्हें ब्रिटेन की राजनीति की समझ बिलकुल भी नहीं है, इसलिए बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर पद के लिए आवेदन नहीं किया है। राजन ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि ब्रिटेन का केंद्रीय बैंक काफी हद तक देश की राजनीति से जुड़ा हुआ है। ऐसे में वो अपने गवर्नर के दायित्व को सही तरीके से निभा नहीं पाएंगे।
बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर मार्क कार्नी का कार्यकाल अगले साल 31 जनवरी को पूरा होगा। ब्रेग्जिट की वजह से कार्नी को कई बार देश की मुद्रा नीतियों को नियमित करना पड़ा। 325 साल पुराना बैंक ऑफ इंग्लैंड यूके का केंद्रीय बैंक है। हाल ही में ब्लूमबर्ग न्यूज के एक सर्वे में उन्हें बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर पद का दूसरा बड़ा दावेदार बताया गया है।