फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस रुपये के नकली सिक्के के चलन में होने की बात गलत : आरबीआई

Mon, 21 Nov 2016 06:14 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
RBI
विज्ञापन
दस रुपये के नकली सिक्के के बाजार में चलन में होने की अफवाह को खारिज करते हुए आरबीआई ने रविवार को कहा कि जनता इस तरह की किसी अफवाह पर ध्यान न दे और 10 रुपये के सिक्कों को बेहिचक स्वीकार करें। 
विज्ञापन


आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस तरह की सूचना मिली है कि कुछ लोग 10 रुपये के सिक्के के असली होने पर संदेह व्यक्त कर रहे हैं, जिससे आम जनता, कारोबारियों और दुकानदारों के मन में शंका पैदा हो रही है। साथ ही देश के कुछ हिस्सों में इन सिक्कों के चलन में बाधा आने से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। 

बयान में कहा गया है कि सिक्के लंबे समय तक चलन में रहते हैं और यह संभव है कि एक ही समय में अलग-अलग डिजाइन और आकार के सिक्के चलन में हों। आरबीआई के मुताबिक जुलाई 2011 में सिक्कों पर रुपये का चिन्ह अंकित करते हुए बदलाव किया गया था। ऐसे में रुपये के चिन्ह वाले और बगैर चिन्ह वाले दोनों तरह के सिक्के वैद्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें