फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेडरल बैंक को RBI से मिली श्याम श्रीनिवासन को फिर MD-CEO नियुक्त करने की मंजूरी

Fri, 17 Jul 2020 03:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
RBI (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

फेडरल बैंक ने कहा है कि उसे 22 सितंबर 2021 तक प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में श्याम श्रीनिवासन की फिर से नियुक्ति के लिये भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गई है। 

विज्ञापन


श्रीनिवासन ने 23 सितंबर 2010 को बैंक के एमडी एवं सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला था। फेडरल बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि उसे श्याम श्रीनिवासन की पुनर्नियुक्ति के लिये 16 जुलाई 2020 को रिजर्व बैंक से मंजूरी मिली। 

यह उनके मौजूदा कार्यकाल के पूरा होने की तिथि यानी 23 सितंबर 2020 से 22 सितंबर 2021 तक प्रभावी होगी। वह भारत, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्वी एशिया में अग्रणी बहुराष्ट्रीय बैंकों के साथ 20 वर्षों का अनुभव लेकर फेडरल बैंक में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


खुदरा ऋण, धन प्रबंधन और लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) से संबंधित बैंकिंग में उनकी महत्वपूर्ण विशेषज्ञता है। वह भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोलकाता और रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज, तिरुचिरापल्ली के पूर्व छात्र हैं। बीएसई पर फेडरल बैंक का शेयर 51.75 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले दिवस से 0.58 फीसदी कम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें