फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की कतारें हुई कम, बुजुर्गों-खाताधारकों की बल्ले-बल्ले

Sat, 19 Nov 2016 11:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
atm queue
विज्ञापन
दस दिनों बैंकों के बाहर लगी कतारें शनिवार को काफी छोटी नजर आईं। शनिवार को बैंकों ने सिर्फ अपनी शाखा के खाताधारकों और उन बुजुर्गों का जिनका कहीं भी खाता हो, सिर्फ उनके ही नोट बदलने का काम किया। नोट बदलवाने के अलावा भी रुपये जमा कराने सहित अन्य कामों के लिए लोग बैंक पहुंचे थे।
विज्ञापन


इनका बिना किसी भीड़ के अधिकतम 30 मिनट के इंतजार में काम हो गया। बुजुर्गों को तुरंत बैंक के अंदर प्रवेश मिल रहा था। बस बड़ी बैंक ब्रांच पर जरूर थोड़ी कतार दिखी। मगर वह इससे खुश दिखे। दिल्ली के गोल मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में आई बुजुर्ग महिला मनी देवी ने बताया कि वह आई तो भीड़ नहीं थी। रोज लंबी लाइनें होती थी। मगर आज बिल्कुल भीड़ नहीं है। आराम से बैठी हूं। बैंकवालों ने बोला है अभी थोड़ी देर में काम हो जाएगा।

मैं नोट बदली करने के लिए आई हूं। पंजाब नेशनल बैंक में आए  बुजुर्ग नरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरा पूरा काम महज 20 मिनट में हो गया। इससे पहले मैं एक दिन आया था लेकिन भीड़ देखकर वापस जाना पड़ा था। प्रीत विहार स्थित आईसीआईसीआई बैंक बड़ी ब्रांच में से एक है। शायद यही वजह थी कि यहां लोगों की लंबी कतार थी।
विज्ञापन


बुजुर्गों की लाइन तो थी ही नहीं। जो आए थे वह भी अंदर ब्रांच में बैठे थे। यहां कतार में खड़े निमेष ने बताया कि मै तीसरी बार आया हूं। पहले दो बार भीड़ देखकर वापस जा चुका हूं। उन्होंने कहा कि आज तो पहले की भीड़  के मुकाबले कुछ नहीं है। 20 से 30 मिनट में लोगों का काम हो रहा है।
विज्ञापन

कई पेट्रोल पंपों पर मिलने लगा कैश 

पेट्रोल पंप - फोटो : self
नोटबंदी की घोषणा के बाद से 14  से 18 घंटे तक काम करने वाले बैंककर्मियों की सराहना करते हुए शनिवार को गैर सरकारी संस्था सीआईपीएल ने उन्हें गुलाब के फूल बांटे है। पटपड़गंज स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में साईपीएल के सदस्यों ने बैंक ब्रांच के सभी स्टॉफ को फूल देकर उनका अभिनंदन किया।

उनके मुताबिक यह लोग कतार में खड़े लोगों के लिए काम कर रहे है। पेट्रोल पंप से कैश मिलने का काम भी शुरू हो गया। शनिवार को ऐसे पंपों की संख्या बढ़ी है।

वहां स्वाइप मशीन लगा दी गई हैं। जहां अगर कोई पैसे पाना चाहता है तो एटीएम जाने के बजाए वह वहीं पर एटीएम से स्वाइप मशीन में प्रयोग करके पेट्रोल पंप से दो हजार का कैश ले सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें