फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Scam: बैंक ने नीरव मोदी को दिया पत्र का जवाब, पूछा- कब तक चुकाओगे लोन की रकम

Fri, 23 Feb 2018 12:09 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
nirav modi
विज्ञापन
114 अरब का महाघोटाला करने के बाद पंजाब नेशनल बैंक ने आरोपी डायमंड कारोबारी नीरव मोदी से लोन की रकम चुकाने के लिए कंक्रीट प्लान पूछा है। नीरव मोदी द्वारा पहले लिखे गए पत्र का जवाब देते हुए बैंक ने कहा कि उसकी तरफ से कभी भी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी नहीं किए गए हैं। 
विज्ञापन


फर्जी तरीके से हुआ काम
बैंक ने जवाब में लिखा कि एलओयू जारी करने में बैंक का कोई रोल नहीं है। यह कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों ने गैरकानूनी तरीके से जारी किए। नीरव और उसकी तीन सहयोगी कंपनियों को बैंक की तरफ इस तरह की कोई सुविधा नहीं मिली थी। जब बैंक को इस घोटाले की जानकारी हुई कि लोन देने में फेमा कानून का उल्लंघन और मनी लॉन्ड्रिंग हुई है तो फिर उसने समस्त एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। 

नीरव ने लिखा था कि बैंक ने इमेज खराब की
नीरव मोदी ने इससे पहले बैंक को पत्र लिखकर कहा था कि घोटाले को उजागर करके उसकी इमेज खराब कर दी है। ऐसी हालत में लोन का पैसा वापस नहीं कर सकेगा। 15/16 फरवरी को लिखी अपनी चिट्ठी के बाद नीरव ने फिर एक ऐसी बात कह दी है जिससे घोटाले का पेंच और उलझ गया है। 11,400 करोड़ रुपये के देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले को अंजाम देने वाला अरबपति ज्वेलरी डिजाइनर नीरव अब सीना जोरी पर उतर आया है।
विज्ञापन


नीरव का पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन को 15/16 फरवरी को लिखा खत सामने आया है, जिसमें उसने कहा कि अति उत्साह में इस मामले को सार्वजनिक कर पीएनबी ने बकाया वसूली को चुकाने की उसकी क्षमताओं के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। साथ ही दावा किया कि बैंक जितने की धोखाधड़ी की बात कह रही है, रकम उससे बहुत कम है। 
विज्ञापन

कहा- जितने रकम का दावा किया जा रहा, बकाया उससे बहुत कम का है

Nirav Modi
उसका कहना है कि उसकी कंपनियों पर 5000 करोड़ से भी कम की राशि बकाया है। जनवरी के पहले हफ्ते में परिवार के साथ देश से फरार हो चुके मोदी ने लिखा कि मीडिया में उसके बकाये के बढ़ा चढ़ाकर कर पेश करने का परिणाम तलाशी और जब्ती की कार्रवाई के रूप में सामने आई है। इससे फायरस्टार इंटरनेशनल और फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल की साख पर गहरा असर पड़ा। 

घोटाले के सामने आने के बाद 15/16 फरवरी को पीएनबी प्रबंधन को लिखा खत
इसने बैंकों का कर्ज चुकाने की हमारी क्षमताओं को खतरे में डाल दिया है। 13 और 15 फरवरी के हमारे प्रस्ताव के बावजूद बकाये की तत्काल वसूली करने की आपकी उत्सुकता ने हमारे ब्रांड और बिजनेस को बर्बाद कर दिया। 

कंपनियों को बेचकर बकाया चुकाने का दिया था प्रस्ताव
नीरव मोदी ने अपने पत्र में लिखा है कि पीएनबी द्वारा बताई जा रही बकाये की रकम गलत है और समूह पर बहुत कम बकाया है। उसने लिखा है कि आपकी शिकायत के बावजूद हमने फायरस्टार समूह समेत तीन कंपनियों को बेचने की अनुमति मांगी ताकि बकाया चुका सकें।

मेरे घरेलू बिजनेस की कीमत करीब 6500 करोड़ बैठती है। यह बैंकों के बकाये को चुकाने में मदद करती लेकिन सारे बैंक खाते और संपत्तियों को जब्त करने से यह संभव नहीं हो सका। उसने बैंक अधिकारियों और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा को आगे बढ़ाने का भी जिक्र किया है।
 
पीएनबी ने 11 फरवरी को स्टॉक मार्केट को अपनी ब्रैडी हाउस शाखा से नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के गीतांजलि समूह और अन्य संदिग्धों द्वारा 11400 करोड़ की धोखाधड़ी की जानकारी दी थी। साथ ही बैंक ने सीबीआई और ईडी में आपराधिक शिकायत भी दर्ज कराई थी। उसने नीरव मोदी के भाई नीशाल, पत्नी एमी के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें