फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB फ्रॉडः विनोद राय के रिटायर के बाद खत्म होगा बैंक बोर्ड ब्यूरो, सरकार ने किया इशारा

Tue, 20 Feb 2018 02:00 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक में हुए 114 अरब के महाघोटाले के बाद केंद्र सरकार पूर्व सीएजी विनोद राय की अगुवाई में बने बैंक बोर्ड ऑफ ब्यूरो (बीबीबी) को खत्म कर सकती है।

विज्ञापन


इसके ऊपर सरकार अगले महीने मार्च में फैसला ले सकती है। 

मार्च में राय होंगे रिटायर
मार्च में विनोद राय भी बीबीबी के चेयरमैन पद से रिटायर होंगे। सरकार इसके बाद किसी और व्यक्ति को इस पद पर नियुक्त करेगी, ऐसा होने की संभावना काफी मुश्किल है। बीबीबी को महाघोटाला पकड़ने में नाकाम रहने के बाद सरकार इस तरह का कदम उठा सकती है। 

राय को सरकारी बैंकों में प्रबंधन स्तर के अधिकारियों में कार्यशैली विकसित करने के लिए सरकार को सलाह देने का जिम्मा सौंपा गया था। दरअसल ब्यूरो सरकारी बैंकों में कर्मचारियों की गुणवत्ता सुधारने की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते के अंत में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने जीएम (एचआर) को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया था। उसके फौरन बाद ब्यूरो को समाप्त करने का फैसला दर्शाता है कि नीरव मोदी जैसे लोग बार-बार बैंकों में सेंध कैसे लगा जाते हैं।

विज्ञापन

राय ने किया निराश 

vinod rai
सूत्रों ने कहा कि जिस काम के लिए राय को सरकार ने बीबीबी का चेयरमैन बनाया था, उसमें उन्होंने काफी निराश किया है। बीबीबी को पब्लिक सेक्टर बैंकों के एमडी और सीईओ को चुनने की जिम्मेदारी दी गई थी।

इसके अलावा अन्य सीनियर पदों पर भी सही लोगों को चुनने के लिए कहा गया था। वहीं उन पर सभी पीएसयू बैंकों में एचआर के द्वारा टेक्नीकल अपग्रेडेशन और स्टाफ की ट्रेनिंग को कराने के लिए कहा गया था, जिसमें वो पूरी तरह से फेल हो गए थे। माना जा रहा है कि वित्त मंत्रालय ने बोर्ड के साथ काम करने से इनकार कर दिया है।

प्रोबेशन अधिकारियों के लिए घटी ट्रेनिंग की अवधि
पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सरकारी बैंकों ने प्रोबेशनरी अधिकारी के लिए सेवा में प्रशिक्षण की अवधि 24 महीने से घटाकर 1 वर्ष कर दी है। पीएनबी ने तो अपने ट्रेजरी और विदेशी मुद्रा परिचालन अधिकारियों को लंबे समय से रिफ्रेशर प्रशिक्षण के लिए ही नहीं भेजा है।

बैंक के एक उच्चाधिकारी ने कहा कि ऐसा नहीं है, ये अपना काम नहीं जानते हैं। लेकिन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सूचना के आदान-प्रदान से बैकअप अधिकारी तैयार हो जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें