पुराने नोट जमा करने या बदलने के लिए देशभर के बैंकों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई जगहों पर बेहतर इंतजाम हैं तो कई जगहों पर आपाधापी की स्थिति देखी जा रही है। पढ़ें इस मामले पर बड़ी अपडेट्स LIVE....
- केंद्र ने महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए नागरिकों के सरकारी भुगतान के लिए कुछ दिन और 500 और 1000 के नोट स्वीकार करने पर हामी भर ली है।
- 'नोट बैन' के फैसले पर रोक लगाने की मांग करने वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई कर सकता है।
- मद्रास हाई कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें 500 और 1000 के पुराने नोट पर बैन पर स्टे लगाने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा, 'पुराने नोट पर बैन लगाना देश के लिए अच्छा है।
-आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास ने कहा है कि 1000 रुपए के नोट नए रंग और डिजाइन में कुछ ही महीनों में जारी किए जाएंगे।
- शशिकांत दास ने कहा कि नए नोट लाने को लेकर पिछले दो-तीन महीनों से तैयारी चल रही थी और नए नोटों की डिजाइनिंग में आरबीआई के 2-3 लोग ही शामिल थे।
- वित्त मंत्री ने कहा, 'हमने ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाने वाले फैसले लेने की कोशिश की है।'
- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक वीकेंड पर भी खुले रहेंगे और देर तक काम होगा।
PICS: नोट बदलवाने के लिए मारामारी, बैंकों में लगी लंबी कतारें, तस्वीरें
- नई दिल्ली की अधिकतर बैंक शाखाओं में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
Delhi: Security increased in major bank branches as large number of ppl turn up to exchange Rs 500/1000 notes (Visuals from Chandni Chowk) pic.twitter.com/6ZpkPVD7iY
— ANI (@ANI_news) November 10, 2016
-नोएडाः पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी संख्या में लोग घंटों से लाइन में इंतजार कर रहे हैं। अभी नए नोट मिलने शुरू नहीं हुए हैं।
Punjab National Bank Noida sec 58 Branch: people waiting in long queue for over 2 hours. pic.twitter.com/ssjSgneiXL
— S. Jai (@newmedia89) November 10, 2016
-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एमडी अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा, 'ग्राहक ATM से 4,000 रुपए और बैंक काउंटर से 10 हजार रुपए निकाल सकते हैं। इसके अलावा चाहे जितने पैसे जमा कर सकते हैं।'
-पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में धक्कामुक्की का माहौल।
Siliguri (West Bengal): Huge crowd gathered outside banks as it reopens for the first time after Govt withdraws Rs 500/1000 notes pic.twitter.com/tlAxc3gasn
— ANI (@ANI_news) November 10, 2016
-नई दिल्ली में रिजर्व बैंक के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा है।
Delhi: People queue up in large numbers outside Reserve Bank of India to exchange banned Rs 500/1000 notes pic.twitter.com/t9gDDNCrL0
— ANI (@ANI_news) November 10, 2016
-बिहार की राजधानी पटना में लोगों को करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। नोट बदलने के लिए जरूरी फॉर्म भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं थे।
Patna: Chaos outside banks after customers made to wait in queue for over 2 hours; limited availability of forms also adds to inconvenience pic.twitter.com/Werd5QPjMt
— ANI (@ANI_news) November 10, 2016
बाजार से 500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन खत्म करने के फैसले के बाद आज का दिन आम लोगों के लिए बेहद अहम है। पुराने नोट बदलने के लिए सभी बैंक और डाक घर आज से रविवार देर शाम तक रोज खुलेंगे। बड़े बैंकों में पुराने नोट बदलने का काम रात 8.00 बजे रात तक चलता रहेगा। रिजर्व बैंक ने जहां इस सप्ताह शनिवार और रविवार को भी बैंक खोलने की व्यवस्था की है वहीं बैंकों ने अतिरिक्त काउंटर खोलने और देर तक काम करने की घोषणा की है।
-ये नजारा दिल्ली के एक बैंक का है।
Delhi: People queue up in large nos outside banks to deposit/exchange ₹500/1000 notes aftr Govt withdraws higher denomination currency notes pic.twitter.com/E2cpmiZg2A
— ANI (@ANI_news) November 10, 2016
-गुजरात के अहमदाबाद में आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पहले से ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे।
Gujarat: Huge crowd gathered outside banks in Ahmedabad to exchange scrapped notes after Govt announcement to withdraw Rs 500/1000 notes pic.twitter.com/BPCTSYLYPF
— ANI (@ANI_news) November 10, 2016
-मुंबई में भी बैंकों के बाहर लोगों की कतारें लगी हैं।
Mumbai: People queue up outside banks to exchange scrapped notes after Govt announcement to withdraw Rs 500/1000 notes pic.twitter.com/bfFrO0oqRe
— ANI (@ANI_news) November 10, 2016
-मध्य प्रदेश के गुजरात में शानदार इंतजाम किए गए हैं।
Madhya Pradesh: Arrangements being done by banks in Bhopal for the convenience of customers; huge rush expected today pic.twitter.com/coM4vYpLlj
— ANI (@ANI_news) November 10, 2016