फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम को पेमेंट बैंक के लिए मिली अनुमति

Wed, 04 Jan 2017 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Vijay Shekhar Sharma - फोटो : getty images
विज्ञापन
पेटीएम को औपचारिक रूप से पेमेंट बैंक लांच करने के लिए आरबीआई से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने कहा कि अगले महीने से ही इसका संचालन शुरू हो जाने की उम्मीद है। पेमेंट बैंक व्यक्तियों या छोटे कारोबारों से प्रति खाता एक लाख रुपये तक की जमा स्वीकार कर सकते हैं।
विज्ञापन


वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि रिजर्व बैंक ने औपचारिक रूप से पेटीएम भुगतान बैंक शुरू करने की मंजूरी दे दी है। हम इसे अपने सामने लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि पेटीएम भुगतान बैंक में हमारा लक्ष्य बैंकिंग उद्योग में नया कारोबारी मॉडल बनाना, बैंकिंग सुविधा से वंचित या कम बैंकिंग सुविधाओं वाले भारतीय को वित्तीय सेवाओं के दायरे में लाना है। इस बारे में संपर्क किए जाने पर पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि उसके भुगतान बैंक का परिचालन फरवरी में शुरू हो सकेगा। पहली शाखा उत्तर प्रदेश के नोएडा में खोली जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पेटीएम को 2015 में मिला था लाइसेंस

Paytm
पेटीएम को इससे पहले पिछले साल दिवाली में परिचालन शुरू करना था। 2015 में रिजर्व बैंक ने वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को इसके लिए सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी थी। उन्हें 10 अन्य के साथ भुगतान बैंक की स्थापना की मंजूरी मिली थी।

बाद में तीन इकाइयां टेक महिंद्रा, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी तथा दिलीप सांघवी, आईडीएफसी तथा टेलीनार फाइनेंशियल सर्विसेज का गठजोड़ भुगतान बैंक लाइसेंसिंग से पीछे हट गया था। फिलहाल सिर्फ एयरटेल ने भुगतान बैंक परिचालन शुरू किया हैं।

आदित्य बिड़ला पेमेंट बैंक 2017 की पहली छमाही में परिचालन शुरू करेगा। पेटीएम भुगतान बैंक में शर्मा की बहुलांश हिस्सेदारी होगी। शेष हिस्सेदारी वन97 कम्युनिकेशंस के पास होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें