फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना कार्ड के 1 लाख एटीएम से निकलेंगे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जल्द ही 1 लाख एटीएम से बिना कार्ड के पैसे निकाले जा सकेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक साल के अंत तक देश भर में करीब 1 लाख एटीएम ऐसे स्थापित होंगे, जिनके जरिए बिना एटीएम कार्ड के ही पैसे निकाले जा सकेंगे।

इस सर्विस में एटीएम से पैसे निकालने के लिए खाता धारक को कार्ड का इस्तेमाल न कर के एसएमएस का इस्तेमाल करना होता है।

इसमें बैंक धारक अपने बैंक को एसएमएस या किसी ऐप की मदद से अपने बैंक को फंड ट्रांसफर या विदड्राअल की सूचना भेजता है और बैंक उसके मोबाइल पर दो कोड भेजता है।
विज्ञापन


बैंक द्वारा भेजे गए इन कोड को एटीएम मशीन में डालना होता है, जिसके बाद एटीएम से बिना कार्ड का इस्तेमाल किए ही पैसे निकाले जा सकते हैं।
विज्ञापन

कुछ बैंक पहले से दे रहे सुविधा

बैंक ऑफ इंडिया और कोटक महिन्द्रा बैंक पहले से ही अपने ग्राहकों को मोबाइल की मदद से किसी को भी पैसे भेजने की सुविधा दे रहे हैं।

इस पहल के बाद अब भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक भी कार्डलेस विदड्रॉअल की सुविधा प्रदान करने की तैयारी कर रहे हैं।

यह सेवा फ्रेंच टेलिकम्यूनिकेशंस फर्म अल्काटेल-लुसेंट के पूर्व एग्जिक्युटिव रवि राजगोपालन द्वारा स्थापित ईएमपेज पेमेंट सिस्टम की तरफ से तैयार की गई आईएमटी पेमेंट सिस्टम के कॉन्सेप्ट को लागू करने के बाद संभव हो पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें