आरबीआई की तरफ से बैंक खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। अब से बैंक ग्राहक एटीएम से दस हजार रुपए निकाल सकेंगे। साथ ही बैंक के सेविंग्स अकाउंट से भी दस हजार रुपए निकाले जा सकेंगे। हालांकि बैंक ने हर हफ्ते कैश निकाले जाने की सीमा 24 हजार ही रखी है।
वहीं चालू खाता धारक अब रोजाना एक लाख तक निकाल सकेंगे। पहले ये सीमा 50 हजार रुपये थी।
गौरतलब है कि नोटबंदी के ऐलान के बाद जहां एटीएम से पैसे निकालने की सीमा 4,500 रुपये कर दी गई थी वहीं बाद में मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर बरकरार रहने के चलते इसे 2,500 रुपए कर दिया गया था। हालांकि 31 दिसंबर 2016 को इस सीमा को रिवाइज किया गया और 1 जनवरी 2017 से लागू नियम के मुताबिक एक बार से यह सीमा बढ़ाकर 4500 रुपए प्रतिदिन कर दी गई थी।
#FLASH ATM withdrawal limits enhanced from current limit of Rs 4500 to Rs 10,000 per day, per card.
— ANI (@ANI_news) January 16, 2017