फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 75 साल की उम्र तक अदा कर सकेंगे होम लोन, इस कंपनी ने शुरू की सुविधा

Tue, 05 Mar 2019 04:21 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी। अब आप 75 साल तक की उम्र तक अपने होम लोन की किश्त को जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही किश्त जमा न करने पर पैसा बीमा कंपनी देगी। 

इस सरकारी कंपनी ने शुरू की सेवा

भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (एलआईसी) के स्वामित्व वाली कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस इस सुविधा को शुरू किया है। कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक विनय शाह ने कहा कि इसके लिए कंपनी ने इंडिया मॉर्टगेज गारंटी कॉरपोरेशन के साथ साझेदारी की है। इस लोन का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जो नौकरीपेशा नहीं हैं। 

छोटे प्रीमियम पर 20 फीसदी गारंटी

आईएमजीसी छोटे प्रीमियम पर 20 फीसदी की गारंटी देगी। इससे छह किश्त आसानी से कवर हो जाएंगी। इससे लोगों को काफी समय मिल जाएगा, जिससे वो अपने लोन की बाकी बची किश्त को पूरी तरह से अदा कर सके। 

ज्यादा लोग लेंगे होम लोन

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस द्वारा इस सुविधा को शुरू करने के बाद अब ज्यादा से ज्यादा लोग होम लोन ले सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनियां ऐसे लोगों को लोन देने से हिचकती थीं, जिनको सैलरी नहीं मिलती है और उनकी क्रेडिट लेने की क्षमता पर भी सवाल उठता रहता है।

कारोबारियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

इस सुविधा का सबसे ज्यादा लाभ छोटे व मध्यम वर्ग के कारोबारियों को मिलेगा। इस सुविधा के शुरू होने से एलआईसी एचएफएल सरकार के 2022 तक सबको घर देने के सपने को पूरा करने में सहयोग देगी। इससे कंपनी को अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें