फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ओला कैब आपके घर आकर उपलब्ध कराएंगी कैश

Wed, 07 Dec 2016 03:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ओला - फोटो : self
विज्ञापन
परिवहन ऐप ओला और यस बैंक संयुक्त रूप से एक मोबाइल समाधान पर काम कर रहे हैं। इसके तहत ओला कैब, बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए माइक्रो एटीएम के जरिए आपके घर आकर नकदी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


यस बैंक के सीनियर प्रेसिडेंट व कंट्री हेड, ब्रांड व रिटेल मार्केटिंग रजत मेहता ने कहा कि यह कदम ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को सेवा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्ता का हिस्सा है। हम इस कार्य को पूर्ण करने के काफी नजदीक हैं और आशा है कि 1 हफ्ते या ज्यादा से ज्यादा 10 दिन में यह सेवा लांच कर दी जाएगी। यस बैंक और ओला ने सोमवार को एक मोबाइल एटीएम सेवा लांच की, जहां किसी भी बैंक के ग्राहक ओला कैब से पीओएस टर्मिनल के जरिए एक कार्ड से 2,000 रुपये तक निकाल सकते हैं।

ये कैब देश के 10 शहरों के लगभग 30 स्थानों पर यस बैंक ब्रांच या एटीएम के नजदीक स्थित होंगी। मेहता ने कहा कि अभी लोगों को कैब तक आना पड़ता है लेकिन अब कैब लोगों तक पहुंचेगी। इसके जरिए हम एक विशाल ग्राहक आधार तक पहुंचने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि यस बैंक आम जनता के साथ अपने जुड़ाव को बढ़ाना चाहता है। यह पूछे जाने पर कि ओला कैब के ग्राहकों तक नकदी वितरण के लिए पहुंचने पर ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा, मेहता ने कहा कि ग्राहकों से अतिरिक्त शुल्क लेने की योजना नहीं है क्योंकि यह ग्राहकों की सेवा का एक प्रयास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य बैंकों के ग्राहक भी ले पाएंगे लाभ

money
उन्होंने कहा कि यह कदम केवल यस बैंक ग्राहकों की सेवा के लिए नहीं है बल्कि आम जनता के लिए भी है। बैंक अपने ग्राहकों को अच्छी तरह से अपने एटीएम व ब्रांच नेटवर्क के जरिए सेवाएं प्रदान कर रहा है।

मेहता ने कहा कि हम अपने ग्राहकों के दायरे से बाहर भी सेवा देना चाहते हैं। इसलिए हम इस प्रकार की पहलों के लिए साझेदारी कर रहे हैं।

यह जनता को समाधान उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें