फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन लेने की सोच रहे हैं तो पढ़ें ये जरूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान, कार, शिक्षा व निजी कर्ज लेने के लिए पहले अगल-अलग बैंकों की ब्याज दरें व कर्ज से जुड़ी जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था।
विज्ञापन


लेकिन अब बैंकबाजारडॉटकॉम पर एक साथ 22 बैंकों की तरफ से विभिन्न प्रकार के कर्ज की जानकारी हासिल की जा सकती है। ग्राहक इस साइट पर जानकारी हासिल करने के साथ कर्ज के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकता है।

बैंकबाजार डॉटकॉम के संस्थापक ए. सेठी के मुताबिक कंपनी आने वाले समय में बैंकबाजारडॉटकॉम में बैंकिंग से जुड़ी कई अन्य सेवाओं को शामिल करने जा रही है।

तीन गुना बढ़े वेबसाइट के हिट्स

उन्होंने बताया कि साइट पर होने वाले हिट में पिछले तीन महीनों में तीन गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साइट पर आकर कोई भी ग्राहक कर्ज लेने के लिए बैंकों के विकल्प पर विचार कर तुरंत अपना आवेदन कर सकता है।

बैंकबाजारडॉटकॉम के वाइस प्रेसीडेंट (ब्रांड मार्केटिंग) विनय सिंह ने बताया कि कंपनी ने ग्राहकों को कर्ज से संबंधित हर प्रकार की जानकारी देने के साथ कर्ज दिलवाने में मदद के लिए 80 लोगों टीम तैयार की है। टीम में शामिल लोग बैंकिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ है।
विज्ञापन

प्रतिमाह 40 लाख लोग करते हैं विजिट

उन्होंने बताया कि अभी साइट पर प्रतिमाह 40 लाख लोग हिट कर रहे है। सिंह ने बताया कि जल्द ही कंपनी ऑनलाइन बीमा सेवा भी मुहैया कराने जा रही है।

कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट बिजनेस ऑपरेशंस एंड पार्टनर मैनेजमैंट अभिषेक द्विवेदी के मुताबिक अभी बैंकबाजारडॉटकॉम पर सबसे अधिक क्रेडिट कार्ड और निजी कर्ज लेने के लिए आवेदन आ रहे हैं।

इसके अलावा ग्राहकों को सोना के बदले कर्ज सेवा की जानकारी और इस कर्ज को दिलवाने की सेवा कंपनी शुरू कर सकती है। उन्होंने बताया कि कंपनी अपनी साइट पर सरकारी बैंकों को लाने के लिए भी उनके साथ बातचीत कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें