फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसबीसी को भारतीय कर प्रधिकरण का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कथित तौर पर चार भारतीय और उनके परिवारों द्वारा कर चोरी किए जाने के मामले में भारतीय टैक्स अधिकारियों ने ‘पर्याप्त सबूत’ के साथ वैश्विक बैंक एचएसबीसी को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


साथ ही बैंक की स्विस और दुबई इकाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ब्रिटेन के एचएसबीसी ने सोमवार को खुलासा किया कि जेनेवा स्थित शाखा के जरिए कर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में विभिन्न देशों के कर अधिकारी जांच कर रहे हैं और बैंक उनका सहयोग कर रहा है। बैंक ने सतर्क किया है कि इन जांचों का बड़ा आर्थिक असर हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

कालेधन के विरुद्ध लड़ाई तेज

एचएसबीसी की जेनेवा शाखा से सैकड़ों भारतीय ग्राहकों के नाम उजागर होने के बाद से एचएसबीसी भारतीय कर प्राधिकरण के रडार पर है। दूसरे देशों को भी ऐसी ही सूची मिली जिसके आधार पर विभिन्न देशों ने जांच शुरू की।

भारत सरकार स्विटजरलैंड में जमा कालेधन के विरुद्ध अपनी लड़ाई तेज कर चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐसे अवैध धन को दुबई जैसी जगहों पर भेजा गया हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें