गोल्ड और प्रीमियम खाता धारकों को मिली सुविधा
बैंकों में नोट बदलवाने और जमा करवाने के लिए लगी लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाने के लिए अब निजी बैंकों ने गोल्ड और प्रीमियम खाता धारकों को सुविधाएं देनी शुरू कर दी हैं। दो लाख से ज्यादा रकम जमा करवाने वाले खाता धारकों को अप्वाइंटमेंट के आधार पर बैंक बुलाया जा रहा है।
नोटबंदी का ऐलान होने के बाद से बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। पैसा निकालना हो या जमा कराना हो, खाताधारकों को इसके लिए चार से छह घंटे खराब करने पड़ रहे हैं। ऐसे हालात में निजी बैंकों को अपने उन खाताधारकों की चिंता सताने लगी है, जो लाखों करोड़ों रुपये का लेनदेन करते हैं।