फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सरकारी बैंकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी निर्मला सीतारमण, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Thu, 19 Sep 2019 10:24 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman - फोटो : PTI
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक के एजेंडे के मुताबिक, सरकार पीएसबी से कह सकती है कि वे रियायती ऋण के लिए तेजी से रेपो रेट से जुड़े उत्पाद पेश करें। 

घर पर बैंकिंग सुविधा देने पर हो सकती है चर्चा

इस बैठक में वित्त मंत्रालय उन तरीकों पर चर्चा कर सकता है जिनके तहत पीएसबी घर पर बैंकिंग सुविधा देने की पेशकश कर सकते हैं। कुछ सरकारी बैंक 70 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों और दिव्यांग ग्राहकों को घर पर ही बैकिंग सुविधा की पेशकश कर रहे हैं। 

कर्ज से संबंधित ऑनलाइन आवेदनों पर भी हो सकती है चर्चा

इसके अलावा, मंत्रालय इस बात पर चर्चा करेगा कि बैंक खुदरा, एमएसएमई, घर और वाहन कर्ज से संबंधित ऑनलाइन आवेदनों पर नजर रखने के लिए ग्राहकों की कैसे मदद कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के दो बड़े फैसले

बता दें कि आम जनता को राहत देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को ही दो बड़े एलान किए हैं। दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में निर्मला सीतारमण और जावड़ेकर की प्रेस कांफ्रेस की, जहां रेलवे कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया गया और ई-सिगरेट पर बैन लगाने का एलान किया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों को उत्पादकता बोनस के तौर पर 78 दिन का वेतन देने का बुधवार को फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस बारे में फैसला किया गया। इसके साथ ही ईलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पर पूरी तरह से बैन लगाने का भी एलान किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें