एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (इंडिया) की आयुष्मान भारत के सीईओ इंदु भूषण को लिखी चिट्ठी में कहा है, "कुल मिलाकर ऐसा प्रतीत होता है कि दरों को तय करने में कोई वैज्ञानिक आधार नहीं अपनाया गया है। इन परिस्थितियों में, आप कृपया कर इस बात की सराहना कर सकते हैं कि, जब तक कि दरें उचित और वैज्ञानिक रूप से तय नहीं हो जाती तब तक निजी अस्पतालों के लिए गुणवत्ता भरी स्वास्थ्य सेवाएं देना संभव नहीं है।"
ये हैं सीजीएचएस और आयुष्मान भारत की दरों में अंतर
हालांकि स्वास्थ्य उद्योग के कुछ शीर्ष अधिकारियों ने बताया है कि सरकार ने इस बात के संकेत दिए हैं कि जहां कीमतें बहुत कम हैं वहां कुछ दरों में संशोधन की गुंजाइश है । एक अधिकारी ने कहा कि स्टेंट और उसे लगाने की कीमतों पर पुनर्विचार किया जा रहा है। हालांकि भूषण ने कहा कि किसी भी संशोधन के लिए कंपनियां का अभी तक कोई मजबूत पक्ष नहीं है।
स्वास्थ्य आयोग के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना के अंतर्गत इलाज के लिए 1,354 पैकेजों की दरों को तय कर दिया है। मोदी केयर के नाम से लोकप्रिय की इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ 'वंचित' परिवारों के 50 करोड़ लोगों को सालाना पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने का लक्ष्य रखा गया है।
- पैकेज सामान्य रेट (रुपये) सीजीएचएस आयुष्मान भारत (पहले) आयुष्मान भारत (अब)
- एंजियोप्लास्टि 90 हजार 90 हजार 40 हजार 65 हजार
- सीएबीजी 2 लाख 1.10 लाख 1.10 लाख 1.10 लाख
- नी रिप्लेसमेंट 2 लाख 1.50 लाख 90 हजार 80 हजार
- स्पाइन सर्जरी 1 लाख 24 हजार 20 हजार 40 हजार
- सर्वाइकल सर्जरी 1.25 लाख 25 हजार 20 हजार 40 हजार
- न्यूरो सर्जरी 1.10 लाख 23 हजार 20 हजार 30 हजार
- ट्यूमर सर्जरी 2.50 लाख 5 हजार 35 हजार 50 हजार
- आर्टरी सर्जरी 3.50 लाख 59 हजार 42 हजार 65 हजार