प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार को 'मुद्रा बैंक' लॉन्च किया है। यह बैंक छोटे उद्यमियों को मदद देने के लिए बनाया गया है, जो छोटे उद्यमियों को 10 लाख रुपए तक का कर्ज देगा। मुद्रा (MUDRA) बैंक का पूरा नाम है माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट्स रिफाइनेंस एजेंसी।
साथ ही यह बैंक माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन्स को भी रेग्युलेट करेगा। आपको बता दें कि देश में करीब 5.77 लाख लघु उद्यम इकाइयां हैं। इस बैंक के जरिए करीब 5.8 करोड़ छोटे उद्यमियों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य है।
बैंक की शुरुआत 20 हजार करोड़ रुपए की शुरुआती रकम के साथ की गई है। इस बैंक की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि बिना बैंक वालों को जन धन योजना के जरिए बैंकिंग से जोड़ने के बाद अब पैसों की कमी वाले छोटे उद्यमियों को पैसा मुहैया कराने का लक्ष्य है।