इरडा के फैसले का कई निजी बीमा कंपनियों ने स्वागत किया है। सिग्ना टीटीके के सीओओ ज्योति पुंजा ने कहा कि यह एक स्वागतयोग्य कदम है और इससे देश भर के मानसिक रोगियों को लाभ मिलेगा। इससे बीमारी का कारण पता लगाने में भी मदद मिलेगी।
कंपनियों को लांच करना पड़ेगा नया उत्पाद
अब इरडा के सर्कुलर जारी करने के बाद कंपनियों को एक अलग से नया बीमा उत्पाद लांच करना पड़ेगा। कंपनियां चाहे तो फिर अभी चल रहे बीमा प्लान के साथ भी उसको जोड़ सकते हैं। हालांकि इसके लिए लोगों को काफी ज्यादा प्रीमियम देना पड़ सकता है, क्योंकि इसका इलाज लंबे वक्त तक चलने वाला और खर्चीला है।