फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Life insurance : आपके परिवार की सुरक्षा करता है जीवन बीमा, पढ़ें काम की खबर

Mon, 03 Oct 2022 05:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार


जीवन बीमा कंपनियां विभिन्न उत्पादों की पेशकश करती हैं। इनमें एक है टर्म बीमा, जो आपके बाद परिवार को वित्तीय सुरक्षा देता है।
विज्ञापन
जीवन बीमा पॉलिसी - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छले दो साल में दुनियाभर में  जीवनशैली और काम करने के तरीके तेजी से बदले हैं। इस दौरान लोगों को नौकरी छूटने, इलाज खर्च बढ़ने जैसी वित्तीय सुरक्षा से जुड़ीं बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जब हम पीछे देखते हैं तो पाते हैं कि ऐसे चुनौती भरे हालात से निपटने के लिए हमें मजबूत वित्तीय सुरक्षा की जरूरत है। ऐसे में जीवन बीमा की महत्ता पता चलती है। 

विज्ञापन


जीवन बीमा कंपनियां विभिन्न उत्पादों की पेशकश करती हैं। इनमें एक है टर्म बीमा, जो आपके बाद परिवार को वित्तीय सुरक्षा देता है। क्रिटिकल इलनेस पॉलिसी गंभीर बीमारियों के इलाज में होने वाले भारी-भरकम खर्च से बचाती है। एन्युटी पॉलिसी सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय की जरूरतों को पूरा करती है। 

इसलिए जरूरी है जीवन बीमा
भारतीय लंबे समय तक संयुक्त परिवार की अवधारणा पर निर्भर थे। शहरीकरण बढ़ने के साथ एकल परिवारों की प्रवृत्ति बढ़ी। इसमें वित्तीय जोखिमों का सामना करना पड़ता हैं। जीवन बीमा इस जोखिम को सुरक्षा देता है।
विज्ञापन


योजना बना जल्द शुरू करें निवेश
दैनिक जीवन की चुनौतियां व्यक्ति को घर खरीदने और बच्चों की पढ़ाई तक सीमित कर देती है। सेवानिवृत्ति के बाद बेहतर जीवन की योजना नजरअंदाज हो जाती है। बेहतर जीवन जीने और अन्य वित्तीय लक्ष्य पूरा करने के लिए योजना बना जल्द निवेश शुरू करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें