फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटक लाया ग्राहकों के लिए ऑफर्स की बरसात, पढ़े क्या है आपके लिए खास

Tue, 23 Aug 2016 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कोटक महिंद्रा बैंक
विज्ञापन
कोटक महिंद्रा बैंक ने मानसून के दौरान ग्राहकों के लिए कई तरह के आकर्षक ऑफर पेश किए हैं। बैंक ने होम लोन और बिजनेस लोन पर ब्याज दर कम की है। साथ ही बैंक ने प्रोसेसिंग फीस पर रियायत दी है, और फोरक्लोजर शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया है।
विज्ञापन


ग्राहक इन सभी ऑफर्स का 10 सितंबर तक लाभ लें सकते हैं। बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार, उपभोक्ता अब होम लोन 9.35 फीसदी के विशेष ब्याज दर पर ले पाएंगे। साथ ही बिजनेस लोन/ओवरड्राफ्ट एक फीसदी कम ब्याज दर पर 25 फीसदी प्रोसेसिंग फीस पर छूट के साथ ले पाएंगे।

इसके अतिरिक्त केएमबी का 100 फीसदी सहयोगी कोटक महिंद्रा प्राइम भी प्रोसेसिंग फीस पर 50 फीसदी छूट दे रहा है और फोरक्लोजर शुल्क पर 100 फीसदी की छूट दे रहा है। कोटक महिन्द्रा बैंक ग्राहक मानसून ऑफर के तहत हर साल 9.35 फीसदी की दर पर होम लोन ले सकता है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

10 सितंबर तक ले ऑफर का फायदा

लोन
साथ ही ऑटो लोन लेने पर बैंक की ओर से प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी छूट और फोरक्लोजर चार्जेस पर 100 फीसदी छूट दी जा रही है। ग्राहक इस ऑफर का फायदा 10 सिंतबर 2016 तक उठा सकते हैं। बयान के अनुसार, अकाउंट खोलने पर नए उपभोक्ताओं को क्लब महिंद्रा, पिजा हट, बुकमाईशो और यात्रा से गिफ्ट वाउचर भी मिलेंगे।

बैंक के वरिष्ठ ईवीपी एंड हेड (पर्सनल एसेट्स) सुमित बाली ने कहा, “बचत खाते में 1 लाख रुपये से अधिक के बैलेंस पर 6 फीसदी हर साल ब्याज दर ऑफर करने के अलावा हमने नए और मौजूदा ग्राहकों के लिए सीमित अवधि के लिए विभिन्न लोन ऑफर्स डिजाइन किए हैं।

बाली ने आगे कहा, “अच्छा मानसून देश की अर्थव्यवस्था के लिए हमेशा सकारात्मक रहता है। हम चाहते हैं कि उपभोक्ता बचत खाते पर अधिक ब्याज दर के अतिरिक्त हमारे होम लोन, बिजनेस लोन और कार लोन पर विशेष डील के माध्यम से और समृद्ध हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें