फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holidays 2021: जनवरी में निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें छुट्टियों की ये सूची

Fri, 01 Jan 2021 10:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंक अवकाश 2021 - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के इस समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए की जनवरी 2021 में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जनवरी माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए 10 अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये सभी अवकाश 1, 2, 12, 14, 15, 16, 20, 23, 25 और 26 तारीख को हैं। 
 
तारीख राज्य अवसर
1 जनवरी 2021 आईजॉल, गैंगटॉक, चेन्नई, इंफाल, शिलॉन्ग नव वर्ष
2 जनवरी 2021 आईजॉल नव वर्ष
12 जनवरी 2021 कोलकाता स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिवस
14 जनवरी 2021 गैंगटॉक, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद मकर संक्रांति, पोंगल, माघे संक्रांति
15 जनवरी 2021 चेन्नई, गुवाहाटी तिरुवल्लुवर डे, माघ बिहू, टुसू पर्व
16 जनवरी 2021 चेन्नई उज्हावर तिरुनल
20 जनवरी 2021 चंडीगढ़ गुरु गोविंद सिंह जयंती
23 जनवरी 2021 अगरताला, कोलकाता नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस
25 जनवरी 2021 इंफाल इमोउनु इराप्ता
26 जनवरी 2021 सभी राज्य गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 16 हो जाती हैं। 3 जनवरी, 10 जनवरी, 17 जनवरी, 24 जनवरी और 31 जनवरी को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 9 जनवरी को माह का दूसरा शनिवार है और 23 जनवरी को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

नोट: इन 16 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें