फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें सारे काम

Tue, 31 Dec 2019 12:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आपको बैंक का कोई भी कार्य करना है तो आपके लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनवरी में बैंक एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 16 दिन बंद रहेंगे। बता दें कि इन 16 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। मकर संक्रांति, पोंगल, गणतंत्र दिवस, सरस्वती पूजा और अन्य अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी कार्य शेष है तो उसे समय पर पूरा कर लीजिए। आइए जानते हैं जनवरी में किस दिन बैंक बंद रहेंगे। 

विज्ञापन

 
तारीख राज्य अवसर
एक जनवरी 2020 ऐजवल, चेन्नई, इम्फाल, गैंगटॉक, शिलॉन्ग न्यू ईयर
दो जनवरी 2020 ऐजवल, चंडीगढ़ गुरु गोविंद सिंह जयंती
पांच जनवरी 2020 सभी राज्य रविवार
सात जनवरी 2020 इम्फाल इमोइनु इरप्पा
आठ जनवरी 2020 इम्फाल गान-नगाई
11 जनवरी 2020 सभी राज्य  दूसरा शनिवार
12 जनवरी 2020 सभी राज्य  रविवार
14 जनवरी 2020 अहमदाबाद मकर संक्रांति
15 जनवरी 2020 बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, गुवाहाटी मकर संक्रांति, पोंगल
16 जनवरी 2020 चेन्नई तिरुवुल्लर डे
17 जनवरी 2020 चेन्नई उज्हावर तिरुनल
19 जनवरी 2020 सभी राज्य रविवार
23 जनवरी 2020 अगरतला, कोलकाता नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्वदिन
25 जनवरी 2020 सभी राज्य चौथा शनिवार
26 जनवरी 2020 सभी राज्य गणतंत्र दिवस, रविवार
30 जनवरी 2020 अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता सरस्वती पूजा, वसंत पंचमी

 

विज्ञापन

अन्य जानकारी आपको आरबीआई की वेबसाइट से मिल जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें