आईओबी ने कहा कि दरें 10 नवंबर से बढ़ेंगी। इसके साथ घरेलू व अनिवासी जमाकर्ताओं को 444 दिन, तीन साल और उससे अधिक अवधि के लिए जमाओं पर 7.15 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। 270 दिन से एक साल व एक साल से तीन साल की जमाओं पर 0.60 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा।
इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने अपनी खुदरा सावधि जमाओं पर ब्याज दरों में 0.60 फीसदी तक वृद्धि करने की घोषणा की है। एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दर 0.35 फीसदी बढ़ा दिया है। निजी क्षेत्र के बैंक ने 15 दिन में दूसरी बार दरों में इजाफा किया है।
विज्ञापन
आईओबी ने कहा कि दरें 10 नवंबर से बढ़ेंगी। इसके साथ घरेलू व अनिवासी जमाकर्ताओं को 444 दिन, तीन साल और उससे अधिक अवधि के लिए जमाओं पर 7.15 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। 270 दिन से एक साल व एक साल से तीन साल की जमाओं पर 0.60 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। वहीं, एचडीएफसी बैंक की नई दरें 7 नवंबर से लागू हैं। इसके बाद 15 से 18 महीने के लिए 2 करोड़ से कम जमा पर 6.15 फीसदी की जगह 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 0.10 फीसदी महंगा किया कर्ज
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विभिन्न अवधि के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.10 फीसदी बढ़ा दी है। नई दर 7 नवंबर से लागू है। बैंक ने बताया कि एक साल की अवधि वाले एमसीएलआर को 7.80% से बढ़ाकर 7.90 फीसदी कर दिया गया है। एक महीने की अवधि वाले एमसीएलआर को 0.05 अंक बढ़ाकर 7.50 फीसदी कर दिया गया है। हालांकि, एक दिन की अवधि एवं तीन और छह महीने के कर्ज की दरों में बदलाव नहीं किया गया है।