फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Lockdown: आपको EMI चुकाने के मामले में मिल सकती है राहत

Thu, 26 Mar 2020 04:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरबीआई बैंकों को अपने ग्राहकों को ईएमआई का भुगतान करने में राहत देने की अनुमति दे सकता है। 
 
विज्ञापन
भारत में लॉकडाउन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सारे कामकाज बंद है। इस बीच बैंक ग्राहकों को राहत देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही बड़ा एलान कर सकता है। 

विज्ञापन


ग्राहकों को मिल सकती है राहत
दरअसल औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के बुरी तरह प्रभावित होने और लोगों के अपने घरों में ही बंद रहने से उन्हें बैंकों को अपनी ईएमआई चुकाने में समस्या हो सकती है। इसलिए ग्राहकों को ईएमआई के भुगतान में थोड़ी राहत मिल सकती है। बैंक द्वारा आपको समय पर ईएमआई चुकाने की बाध्यता में कुछ राहत दें।



मालूम हो कि आईबीए पहले ही आरबीआई के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर चुका है। मामले में एक अधिकारी ने कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है। इस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कुछ व्यवस्था किये जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


बैंक ग्राहकों को राहत
पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंक ग्राहकों को राहत देते हुए जून तक किसी भी एटीएम से पैसे निकालने में लगने वाले शुल्क से छूट दी है। साथ ही बैंक खाते में न्यूनतम राशि रखने के नियम से भी इस अवधि के दौरान छूट दी गई है। वहीं एसबीआई ने कुछ दिन पहले ही खाते में न्यूनतम बैलेंस की बाध्यता को खत्म कर दिया था।

जो लोग स्वरोजगार करते हैं, या छोटे व्यापार से जुड़े हुए हैं, उनके लिए लॉकडाउन की समस्या और भी विकट है। समय पर लोन चुकाने को लेकर वे चिंतित हैं। यदि आरबीआई इस संबंध में कोई निर्णय लेता है, तो ऐसे लोगों को काफी फायदा होगा।

सरकार ने उठाए कदम
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए बड़े एलान किए। उन्होंने एक लाख 70 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। किसानों, मनरेगा मजदूर, महिलाओं, पीएफ खाताधारकों, आदि को राहत दी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी गरीब भूखा ना रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें