फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICICI बैंक और एक्सिस ने सस्ता किया होम लोन, जानिए कितना

Wed, 15 Apr 2015 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक ने होम लोन के लिए ब्याज दरों में 0.25 फीसदी तक कटौती की है।
विज्ञापन


इसके अलावा निजी क्षेत्र में दूसरी बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने भी होम लोन के लिए ब्याज दरों में 0.20 फीसदी की कटौती की है।

आईसीआईसीआई बैंक से जारी एक बयान के मुताबिक उनके नए एवं पुराने सभी ग्राहकों के लिए ब्याज दरों में चौथाई फीसदी यानी 0.25 की कटौती की गई है।

अब इस बैंक से 30 साल की अवधि के लिए होम लोन लेने वाली महिलाओं को प्रति लाख ईएमआई 867 रुपये और अन्य व्यक्ति को 871 रुपये देना होगा। पहले इन्हें क्रमश: 885 एवं 889 रुपये की ईएमआई भरनी होती थी।
विज्ञापन


इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने भी दरों में 0.20 फीसदी की कटौती की है। पहले इसके ग्राहकों को 10.10 फीसदी पर लोन मिलता था जिसे अब घटा कर 9.90 फीसदी कर दिया गया है।

यह दर 14 अप्रैल 2015 से लागू हो गया है। इससे पहले स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक लोन पर ब्याज दरों में चौथाई फीसदी तक कटौती कर चुकी है।

एचडीएफसी पहले ही घटा चुकी हैं रेट

एचडीएफसी ने शुक्रवार को अपनी होम लोन की दर में 0.2 फीसदी कटौती कर इसे 9.9 फीसदी कर दिया है। इस फैसले से एचडीएफसी से होम लोन लेने वाले ग्राहकों की ईएमआई में कमी आएगी।

नई दरें नए और पुराने सभी ग्राहकों पर लागू होंगी। एचडीएफसी लिमिटेड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 13 अप्रैल से होम लोन की दर 20 आधार अंक घटाने का फैसला किया गया है। एचडीएफसी ने कहा कि इसके खुदरा कर्ज की दर में कमी का फायदा अप्रवासी भारतीयों सहित सभी ग्राहकों को मिलेगा।
विज्ञापन

एसबीआई बैंक भी नहीं है पीछे

देश में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने भी अपनी होम लोन की दर चौथाई फीसदी घटा दी है।

होम लोन की घटी हुई ब्याज दर सोमवार से लागू हो जाएगी। दस अप्रैल से लागू बेस रेट में 0.15 फीसदी की कटौती के मुकाबले यह ज्यादा है।

भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि बेस रेट में कटौती से पहले होम लोन लेने वाली महिला ग्राहकों के लिए यह ब्याज दर 10.1 फीसदी थी लेकिन अब घटी हुई ब्याज दर की वजह से यह 9.85 फीसदी होगी।

अन्य ग्राहकों के लिए यह दर 9.9 फीसदी होगी, जो बेस रेट में कटौती से पहले 10.15 फीसदी थी। ब्याज दर में कटौती 13 अप्रैल या इसके बाद मंजूर सभी होम लोन पर लागू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें