फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी का एटीएम इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी

Mon, 13 Apr 2015 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक ने 12 अप्रैल को अपनी स्थापना के 121 साल पूरे होने के अवसर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। सिर्फ इस एक दिन में ही पंजाब नेशनल बैंक ने पूरे देश में 121 एटीएम की शुरुआत की।
विज्ञापन


इसके अलावा बैंक ने बैंक परिसर से अलग 121 ई-लॉबी भी खोली हैं। पंजाब नेशनल बैंक के कुल एटीएम की संख्या अब 6421 हो गई है।

आपको बता दें कि 121 साल पहले 12 अप्रैल 1895 में ही पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना हुई थी। इसका पहला ऑफिस लाहौर में खुला था, जो आज के समय में पाकिस्तान का हिस्सा है।
विज्ञापन

सुकन्या योजना भी शुरू

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ने पीएम मोदी की महत्वाकांछी योजना सुकन्या योजना को भी शुरू कर दिया है। यह स्कीम बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई है।

सुकन्या योजना पूरे देश में पंजाब नेशनल बैंक की 1604 शाखाएं पर शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि सुकन्या योजना पर मिलने वाला ब्याज 9.2 प्रतिशत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें