फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रैश हुआ एचडीएफसी का नया मोबाइल बैंकिंग ऐप, शाम तक लांच होगा पुराना वर्जन

Mon, 03 Dec 2018 01:32 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी का हाल ही में लांच हुआ अपडेटेड मोबाइल बैंकिंग ऐप क्रैश हो गया है। बैंक ने फिलहाल इस ऐप को प्ले स्टोर से भी हटा लिया है। हालांकि बैंक अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत देते हुए जल्द ही पुराने वर्जन को लांच कर देगा। 

विज्ञापन


27 नवंबर को किया था लांच

एचडीएफसी ने अपने नए मोबाइल बैंकिंग ऐप को 27 नवंबर को लांच किया था। तब बैंक की तरफ से डिजिटल बैंकिंग के कंट्री हेड नितिन चुघ ने दावा किया था कि एक बार में 5 करोड़ लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि सर्वर पर लोड बढ़ने के बाद यह ऐप क्रैश कर गया। अब बैंक ने ऐप को प्ले स्टोर से हटा लिया है। 

देर शाम तक लांच होगा पुराना वर्जन

एचडीएफसी बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने amarujala.com को बताया कि ग्राहकों को हो रही परेशानी को देखते हुए बैंक जल्द ही पुराने वर्जन को सोमवार देर शाम तक प्ले स्टोर पर लांच कर देगा। इससे ग्राहक अपने सभी प्रकार के बैंकिंग कार्य करते रहेंगे। ऐप को अपग्रेड करने के लिए एक साथ कई लोग आ गए, जिससे सर्वर ने की स्पीड धीमी हो गई। इसके चलते कई ग्राहक मोबाइल ऐप पर लॉगिन नहीं कर पा रहे थे। हमारी टीम इस समस्या का समाधान करने में लग गई है और जल्द ही ऐप और नेटबैंकिंग वेबसाइट सही से काम करने लगेगी। 
विज्ञापन


सर्वर पर बढ़ गया लोड

बैंक के अधिकारी ने कहा कि सर्वर पर लोड बढ़ने के कारण ऐसा देखने को मिला। हालांकि बैंक ने ज्यादा लोड बढ़ने के बावजूद ऐप के सही तरीके से काम करने का दावा किया था। नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के काम नहीं कर पाने से लोगों को फंड ट्रांसफर और अन्य पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बैंक ने कहा है कि अगर ग्राहक उसके मोबाइल ऐप और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो फिर  वो फोन बैंकिंग और मिस्ड कॉल बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा फंड ट्रांसफर के लिए यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

समझ रहे हैं परेशानी

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैंक की तकनीकि टीम इस बात का पता लगा रही है कि दिक्कत कहां से आ रही है। ऐप के सर्वर पर एकदम से लोड बढ़ने से ऐसा हुआ है या फिर कोई और वजह है, इसका प्रयास टीम द्वारा किया जा रहा है। जल्द ही ग्राहकों को नया ऐप फिर से प्रयोग करने के लिए मिल सकेगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें