फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: आपके पास भी है इस बैंक का क्रेडिट कार्ड, तो आज से लेट पेमेंट करना पड़ेगा महंगा

Tue, 01 Sep 2020 12:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड - फोटो : pixabay
विज्ञापन

अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो आज से लेट पेमेंट करना और महंगा पड़ेगा। निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक ने क्रेडिट कार्ड पर लेट पेमेंट चार्ज बढ़ाने का एलान किया है। एचडीएफसी ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी। इसके मुताबिक इंफीनिया कार्ड को छोड़कर अन्य सभी तरह के क्रेडिट कार्ड्स पर नए चार्ज लागू होंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से बदले गैस सिलिंडर, लोन व हवाई सफर सहित ये नौ नियम

मालूम हो कि अगर ड्यू डेट तक क्रेडिट कार्ड बिल का मिनिमम अमाउंट भुगतान नहीं किया जाता है, या फिर बैंक कार्ड खाते में ड्यू डेट तक पेमेंट की राशि क्रेडिट नहीं होती है, तो बैंक ग्राहकों से लेट पेमेंट चार्ज वसूलता है। यह लेट पेमेंट चार्ज इंफीनिया क्रेडिट कार्ड पर नहीं वसूला जाता है।
विज्ञापन

 
स्टेटमेंट बैलेंस (रुपये में) लेट पेमेंट चार्ज (31 अगस्त 2020 तक) लेट पेमेंट चार्ज (1 सितंबर 2020 से)
100 रुपये से कम - -
100 - 500 100 रुपये 100 रुपये
501 - 5,000 500 रुपये 500 रुपये
5,001 - 10,000 600 रुपये 600 रुपये
10,001 - 25,000 800 रुपये 800 रुपये
25,001 - 50,000 950 रुपये 1,100 रुपये
50,000 से ज्यादा 950 रुपये 1,300 रुपये
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्या इस महीने फिर बढ़ गए रसोई गैस सिलिंडर के दाम? जानिए कितनी हुई कीमत

यानी, 25,000 रुपये तक की ड्यू राशि पर पहले की दर से ही लेट पेमेंट चार्ज देना होगा। लेकिन अगर इससे ज्यादा का ड्यू होता है, तो 31 अगस्त से बाद अतिरिक्त चार्ज देना होगा। अभी 25,000 से 50,000 रुपये तक की रकम पर 950 रुपये लेट पेमेंट चार्ज लगता है, जो 1 सितंबर से 1,100 रुपये हो जाएगा। इसी तरह 50,000 रुपये से ज्यादा के बकाय पर अभी 950 रुपये चार्ज लगता है, जो बढ़कर 1,300 रुपये हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें: इस महीने निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें छुट्टियों की ये सूची

इसके अतिरिक्त सितंबर से ग्राहकों से डुप्लीकेट फिजिकल स्टेटमेंट चार्ज वसूला जाएगा। एक डुप्लीकेट फिजिकल स्टेटमेंट का चार्ज 10 रुपये तय किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें