फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे निकालने पर ही नहीं, बैलेंस चेक किया तो भी कट जाएगी जेब

Fri, 03 Mar 2017 04:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने बैंक निकासी और जमा के फ्री ट्रांजेक्शन और पेड ट्रांजेक्शन के नियमों में बदलाव किया है। लेकिन, 1 मार्च से बदले गए नियमों में एचडीएफसी बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट के एटीएम-डेबिट कार्ड पर लगने वाले चार्ज में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया। एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड पर वही चार्ज लगेंगे जो बैंक 1 दिसंबर 2014 से अपने कस्टमर से ले रहा है।
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक ने अपने नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन, जिसमें बैलेंस चेक, सूचना अपडेट और पिन चेंज करना शामिल है। इसके लिए बैंक हर ट्रांजेक्शन पर 8.50 रुपये लेगी।

अगर आप एचडीएफसी बैंक के कार्ड से किसी इंटरनेशनल एटीएम से ट्रांजेक्श करते हैं तो हर बार बैंलेस चेक के लिए 25 रुपये और कैश निकालने के लिए 125 रुपये लगेंगे। इस पर टैक्स और सेस भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें