फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्रा योजनाःसरकार गांव-गांव शिविर लगाकर देगी लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को लेकर अचानक से सक्रिय हो गई है। एक तरफ योजना के तहत 31 मार्च 2016 तक दिए जाने वाले कर्ज का लक्ष्य बढ़ाकर 1.22 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है, वहीं वित्त मंत्रालय ने लोन बांटने के लिए सभी सरकारी बैंकों को हर शहर और हर गांव में विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत शुक्रवार को दिल्ली से हो गई है। यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे ही एक शिविर में प्रधानमंत्री भी शिरकत करेंगे। वैसे सरकार की इस अति सक्रियता को बिहार चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

बिहार में 12 अक्टूबर से मतदान शुरू होना है। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि सभी सरकारी बैंकों को कहा गया है कि जिन गांवों या शहरों में उनकी शाखाएं हैं, वहां मुद्रा लोन बांटने के लिए शिविर लगाना शुरू कर दें। शिविर में अधिक से अधिक लोगों को मुद्रा लोन देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना जमानत के मिल रहा लोन

राजनीतिक हलके में ऐसी चर्चा चल रही है कि इस अभियान में बिहार पर कुछ विशेष ही ध्यान रहेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि अधिक से अधिक लोगों को शिविर तक लाकर लोन दिलवाने में मदद करें।

अधिकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड के दुमका में अभियान का समापन करेंगे। मुद्रा योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के और छोटे कारोबारियों को एक हजार से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है। यह लोन बिना जमानत के 10 फीसदी ब्याज दर पर मिल रहा है।

अभी सरकार की तरफ से बैंकों पर अधिक से अधिक लोन बांटने का दबाव है। ऐसे में माना जा रहा है कि लाभार्थियों को लोन लेने में कोई खास दिक्कत नहीं आएगी। यह योजना इस साल आठ अप्रैल को लांच की गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें