फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक विलय के विरोध में चार यूनियन करेंगी दो दिन की हड़ताल, चार दिन होगी आपको परेशानी

Thu, 12 Sep 2019 03:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

इस महीने के आखिरी हफ्ते में देश भर के बैंकों में तीन दिन की हड़ताल हो सकती है। बैंक ऑफिसर्स की चार अलग-अलग यूनियनों ने इस बारे में इंडियन बैंक एसोसिएशन को सूचित कर दिया है। अगर हड़ताल होती है तो फिर लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दो दिन की हड़ताल से चार दिन तक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान डिजिटल और मोबाइल बैंकिंग सुविधा भी प्रभावित हो सकती है। 

इन तारीख पर होगी हड़ताल

बैंक ऑफिसर्स की चार यूनियन--ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स ने कहा है कि 25 सितंबर की मध्य रात्रि से लेकर के 27 सितंबर की मध्य रात्रि तक अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके साथ ही अगर सरकार ने यूनियन की बातों को नहीं माना तो फिर नवंबर के दूसरे हफ्ते से वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

काम-काज पर पड़ेगा असर 

माना जा रहा है कि अगर कर्मचारी हड़ताल पर जाते है तो बैंकों के काम-काज पर असर पड़ेगा। लिहाजा ऐसे में ग्राहकों को इस हड़ताल के हिसाब से ही अपने काम-काम को पहले से ही निपटना पड़ेगा।

पांच दिन किया जाए कार्य दिवस

बैंक यूनियनों ने विलय के विरोध के अलावा यह मांग भी की है, कि सरकार हफ्ते में छह दिन के बजाए पांच दिन का कार्यदिवस बैंकों में कर दें। इसके अलावा कैश ट्रांजेक्शन का समय घटाने, आरबीआई के नियमों के अनुसार पेंशन करने, बैंकों में भर्ती, एनपीएस को समाप्त करना, ग्राहकों के लिए सर्विस चार्ज में कमी, सैलरी और वेतन में बदलाव करना शामिल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें