अब आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से 31 मार्च, 2018 तक लिंक कर सकेंगे। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस समय सीमा को 31 दिसंबर से बढ़ा दिया गया है।
It has come to notice that some of the taxpayers have not yet completed the linking of PAN with Aadhaar. Therefore, to facilitate the process of linking, it has been decided to further extend the time for linking of Aadhaar with PAN till 31st March,2018: Finance Ministry
— ANI (@ANI) December 8, 2017
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रखा था पक्ष
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि आने वाले दिनों में उनके द्वारा आधार कार्ड को विभिन्न स्कीमों से जोड़ने की आखिरी तारीख को 31 मार्च तक बढ़ाया जा सकता है। केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार (7 दिसंबर) को यह बात तीन जजों की बेंच के सामने कही गई। बता दें कि केंद्र सरकार ने बैंक खातों, मोबाइल नंबर के साथ-साथ बाकी कई चीजों को आधार से जोड़ना जरूरी कर दिया है।
इसलिए बढ़ी तारीख
देश भर में कई लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं, जिसकी वजह से तारीख को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले, गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष केंद्र सरकार ने बताया था कि वह विभिन्न योजनाओं से आधार को अनिवार्य रूप से जोड़े जाने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मार्च, 2018 करने की इच्छुक है।
इस पीठ में न्यायमूर्ति एएम खानविल्कर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ भी शामिल हैं। पीठ ने सोमवार को कहा कि इस मामले में संविधान पीठ एक अंतरिम आदेश जारी करेगी।