निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शुमार फेडरल बैंक ने अपने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों को जारी कर दिया है। बैंक का मुनाफा जहां 51.58 फीसदी बढ़ गया, वहीं इसके एनपीए में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल के आधार पर बैंक का मुनाफा 266 करोड़ रुपये बढ़कर के 416.7 करोड़ रुपये हो गया है।
बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.99 फीसदी से बढ़कर 3.07 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक का नेट एनपीए 1.49 फीसदी से बढ़कर 1.59 फीसदी रहा है। ग्रॉस एनपीए 3,395 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,612 करोड़ रुपये रहा है। बैंक का नेट एनपीए 1,673 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,844 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 288.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 251.8 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में प्रोविजनिंग 192 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में पांच फीसदी टूटा
बैंक के शेयरों में बुधवार को 5.1 फीसदी की गिरावट आई। सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद बैंक का शेयर गिरकर 80.25 रुपये पर आ गया।