राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने शनिवार को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से निकासी पर कर के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य सिर्फ पेंशन योजनाओं में निवेश को प्रोत्साहित करना था लेकिन बजट भाषण की गलत शब्दावली से उलझन हो गई।
उन्होंने कहा कि यह सब कुछ कदम की कुतर्कता के कारण नहीं बल्कि संवादहीनता के कारण हुई है। बजट में हम भाषण को छोटा रखने के लिए शब्दों की संख्या कम रखते हैं। अगर यह डेढ़ घंटे से अधिक का होता है तो उबाऊ हो जाता है।
शब्दों की संख्या कम करने के दौरान जब हम इस पैराग्राफ तक पहुंचे तो इसमें शब्दों की कुछ कटौती की और इस प्रकार यह समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि अगर हमने इस पैराग्राफ की शब्दावली दूसरे तरीके से की होती तो इतनी उलझन नहीं होती।