फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट भाषण की गलत शब्दावली से उलझा ईपीएफ का मामला : अधिया

Sun, 06 Mar 2016 03:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • अधिया ने ईपीएफ से निकासी पर कर के प्रस्ताव का समर्थन ‌किया है
  • बजट भाषण की गलत शब्दावली से उलझन हो गई
विज्ञापन
adhia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने शनिवार को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से निकासी पर कर के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य सिर्फ पेंशन योजनाओं में निवेश को प्रोत्साहित करना था लेकिन बजट भाषण की गलत शब्दावली से उलझन हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सब कुछ कदम की कुतर्कता के कारण नहीं बल्कि संवादहीनता के कारण हुई है। बजट में हम भाषण को छोटा रखने के लिए शब्दों की संख्या कम रखते हैं। अगर यह डेढ़ घंटे से अधिक का होता है तो उबाऊ हो जाता है।

शब्दों की संख्या कम करने के दौरान जब हम इस पैराग्राफ तक पहुंचे तो इसमें शब्दों की कुछ कटौती की और इस प्रकार यह समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि अगर हमने इस पैराग्राफ की शब्दावली दूसरे तरीके से की होती तो इतनी उलझन नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें