नौकरी जाने पर लोगों को सबसे ज्यादा चिंता अगर किसी की सताती है तो वो है ईएमआई की। अच्छी नौकरी के चलते हम अक्सर कार, घर ईएमआई पर खरीद लेते हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश नौकरी छूट जाने पर ईएमआई की चिंता सताने लगती है।
लेकिन अब इमरजेंसी में इस तरह की कोई समस्या नहीं सताएगी। ऐसे बहुत से प्रोडक्ट्स बाजार में हैं जो नौकरी न रहने पर भी आपकी कार, घर की ईएमआई कवर कर सकते हैं। नौकरी जाने पर अनएंप्लॉयमेंट कवर आपकी मुश्किलों को कम कर सकता है।
उदाहरण के लिए, यदि आपकी कंपनी बंद हो गई या उसके नियमों में बदलाव के कारण आपकी नौकरी चली जाती है तो, बीमा कंपनी 3 माह तक की आपकी ईएमआई का भुगतान करेगी। आपको बता दें कि ईएमआई प्रोटेक्शन कवर का फायादा पॉलिसी लेने के 90 दिन के बाद ही ले सकते हैं।
इस पॉलिसी के तहत नौकरी जाने के 30 दिन के अंदर ही क्लेम कर सकते हैं। अगर इस बीच आपको नौकरी मिल जाती है तो आप क्लेम नहीं कर सकेंगे।