फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 साल में सबसे नीचे पहुंची चीन की विकास दर

Fri, 20 Jan 2017 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
China economy
विज्ञापन
चीन की विकास दर 2016 में 6.7 फीसदी रही जो पिछले 26 सालों का निचला स्तर है। नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। वहीं 2015 में चीन की विकास दर सात फीसदी से नीचे उतरते हुए 6.9 फीसदी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


दिसंबर 2016 में समाप्त चौथी तिमाही में चीन की विकास दर 6.8 फीसदी रही, जो तीसरी तिमाही में 6.7 फीसदी थी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने हाल में जारी एक पूर्वानुमान में कहा है कि 2017 में चीन की विकास दर और घटकर 6.5 फीसदी रहेगी।

ताजा आंकड़े जारी करने वाले संगठन एनबीएस के आयुक्त और नेशनल डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म कमीशन के वाइस चेयरमैन निंग जिझे ने कहा कि आईएमएफ के पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल चीन दुनिया की सर्वाधिक विकास दर वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था रहेगा। आईएमएफ ने भारत के लिए इस साल की विकास दर का अनुमान 7.6 फीसदी से पूरे एक फीसदी घटाते हुए 6.6 फीसदी कर दिया है। इससे एक बार फिर चीन दुनिया की सबसे तेज विकास दर वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

चीन 10,830 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था

China economy
चीन 10,830 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था
शुक्रवार को जारी जीडीपी आंकड़े के मुताबिक 2016 में चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 74,410 अरब युआन यानी, 10,830 अरब डॉलर का रहा। इसमें सेवा क्षेत्र का 51.6 फीसदी योगदान रहा। इस तरह दूसरे साल सेवा क्षेत्र ने मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र को पीछे छोड़ दिया, जबकि गत तीस सालों से मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र ने चीन की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान की है और इसे दुनिया का निर्यात हब बनने में मदद दी। निर्यात के मामले में चीन गत वर्ष 2,000 अरब डॉलर के साथ दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक रहा, इसमें हालांकि 7.7 फीसदी गिरावट आई है और यह लगातार दूसरे साल की गिरावट है।

प्रांतीय आंकड़े में हेराफेरी के बीच विकास दर में गिरावट
चीन की विकास दर में गिरावट का आंकड़ा ऐसे वक्त आया है, जबकि चीन के उत्तर-पूर्वी प्रांत लियाओनिंग ने स्वीकार किया है कि उसने 2011 से 2014 के बीच आर्थिक आंकड़ों में हेराफेरी की है और इसके बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रांत के गवर्नर शेन कियूफा ने मंगलवार को प्रांतीय विधायिका में कहा था कि इस हेराफेरी के कारण केंद्र का फैसला प्रभावित हुआ और प्रांत को कम राशि हस्तांतरित की गई। लियाआनिंग को कभी भारी उद्योग का गढ़ माना जाता था। प्रांत ने गत वर्ष के लिए विकास दर में गिरावट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमेरिका से व्यापार युद्घ की आशंका भी गहराई

China economy
अमेरिका से व्यापार युद्घ की आशंका भी गहराई
संयोग है कि शुक्रवार को ही अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद पर काबिज होने जा रहे हैं, जिन्होंने चीन के आर्थिक साझेदारी की मुखर आलोचना की है, जिसके बाद चीन की सरकारी मीडिया में व्यापार युद्घ शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।

बड़े आर्थिक संकेतकों में भी गिरावट
ताजा एनबीएस आंकड़े के मुताबिक गत वर्ष प्रमुख आर्थिक संकेतकों में गिरावट आई है। औद्योगिक विकास दर घटकर छह फीसदी रही, जो 2015 में 6.1 फीसदी थी। शहरी अचल संपत्ति निवेश में गत वर्ष 8.1 फीसदी वृद्घि हुई, जो 2015 के 10 फीसदी से कम है। खुदरा बिक्री विकास दर 10.4 फीसदी रही, जो 2015 में 10.7 फीसदी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें