हेल्थ इन्श्योरेंस का पहला कवर कल्याण स्कीम के नाम से होगा। इस कैटेगिरी में बीपीएल लोगों को शामिल किया जाएगा। इस इन्श्योरेंस पॉलिसी का लाभ लेने वालों के प्रीमियम की 80 फीसदी राशि सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। 20 फीसदी राशि को लोग खुद वहन करेंगे।
सौभाग्य स्कीम में कवर होंगे ये लोग
जिन लोगों की सालाना इनकम 2 लाख रुपये है, उनको सौभाग्य स्कीम के तहत हेल्थ कवर मिलेगा। इस कैटेगिरी में उन लोगों को शामिल किया जाएगा जो कि असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं। अभी ऐसे और बीपीएल कैटेगिरी के लोगों को 30 हजार रुपये का सालाना बीमा कवर सरकार की तरफ से मिलता है।
निजी और सरकारी बीमा कंपनियों को किया जाएगा शामिल
इस इन्श्योरेंस कवर को देने के लिए सरकार निजी और सरकारी बीमा कंपनियों को शामिल करेगी। हालांकि सरकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना को फिलहाल जारी रखेगी।