फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खरीदना चाहती हैं महिलाएं, तो पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी महिला होम लोन ग्राहकों के लिए कार लोन की ब्याज दरों में चौथाई फीसदी की कटौती करने की घोषणा की है। एसबीआई ने अपनी ‘हर घर हर कार’ लॉयल्टी स्कीम के तहत रियायती दर पर कार लोन की यह पेशकश की है।
विज्ञापन


इस ऑफर के तहत एसबीआई की महिला होम लोन ग्राहक 10 फीसदी की रियायती ब्याज दर पर कार के लिए लोन प्राप्त कर सकेंगी। इस स्कीम से बाहर की महिला ग्राहकों के लिए कार लोन पर 10.25 फीसदी की ब्याज दर लागू रहेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

होम लोन में भी दी थी रियायत

इसी साल अप्रैल में बैंक ने महिलाओं के लिए एक अन्य ऑफर शुरू किया था। उस ऑफर के तहत महिलाओं को आवास लोन पर ब्याज दर 10.10 प्रतिशत से घटाकर 9.85 प्रतिशत कर दी गई थी।

इसी बीच, बैंक ने एमकैश सुविधा भी शुरू की है, जिसके तहत कोई भी ग्राहक किसी व्यक्ति को उसके बैंक खाते के ब्योरे के बिना ही पैसे ट्रांसफर कर सकता है। इसमें पैसे मिलने वाले व्यक्ति का एसबाआई का ही ग्राहक होने जैसी कोई अनिवार्यता नहीं होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें