केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को नॉर्थ ब्लॉक में बजट हलवा रस्म में भाग लिया। इसके साथ ही केंद्र सरकार के वार्षिक आय-व्यय के ब्योरे या आम बजट से संबंधित दस्तावेजों का प्रकाशन शुरू हो गया।
यह परंपरा काफी पुरानी है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी ट्वीट में कहा गया हलवा रस्म के बाद वित्त मंत्रालय के 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी बजट पत्रों के प्रकाशन के काम में लग जायेंगे।
जब तक वित्तमंत्री संसद में अपना बजट भाषण समाप्त नहीं कर देते ये लोग वहीं रहेंगे।
इस रस्म के तहत एक बड़ी कढ़ाई में हलवा बनाया जाता है और मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को बांटा जाता है।