फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बैंकों ने घटा दी हैं दरें, जानिए कितनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सिस बैंक ने अपने बेस रेट या कर्ज की न्यूनतम दर में 0.10 फीसदी कटौती की है और अब यह 9.85 फीसदी पर आ गई है। यह दर 30 जून से प्रभावी होगी।
विज्ञापन


इससे पहले बैंक ने अप्रैल में भी आधार दरों में 0.20 फीसदी की कटौती की थी। इस पूरे महीने में भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, इलाहाबाद बैंक, फेडरल बैंक, सेंट्रल बैंक और पंजाब और सिंध बैंक अपनी दरों में कटौती कर चुके हैं।

आपको बता दें कि इसी महीने रिजर्व बैंक ने अपनी आधार दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की थी। इस पूरे साल में रिजर्व बैंक अभी तक 0.75 फीसदी की कटौती कर चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आईसीआईसीआई ने भी घटाई दरें

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने भी गुरुवार को बेस रेट में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इस कटौती के बाद बेस रेट 9.70 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 9.75 फीसदी था।

दरों में किया गया ये परिवर्तन शनिवार यानी आज से ही लागू हुआ है। ये भी माना जा रहा है कि आईसीआईसीआई बैंक ने ये दरें सिर्फ बाजार में अपनी जगह बनाए रखने के लिए दरें घटाई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें