फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ग्राहकों को राहत: इस शनिवार- रविवार खुलेंगे सभी बैंक

Wed, 09 Nov 2016 10:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
RBI
विज्ञापन
कालेधन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने 500 और 1000 हजार रुपए के नोट बंद कर दिए हैं। इससे जनता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी परेशानी को देखते हुए आरबीआई ने ग्राहकों को सुविधा ने देने के उद्देश्य से शनिवार और रविवार को बैंक खुले रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा बैंक का समय भी बढ़ाते हुए चार के बजाय छह बजे तक कर दिया गया है।  

इस फैसले के साथ ही बैंक ग्राहकों को राहत मिलती नजर आ रही है। अब वह अपना पुराना नोट आराम से जाकर बैंक में बदल सकेंगे।
विज्ञापन

देशभर में मच गई अफरा-तफरी

ATM - फोटो : AmarUjala
गौरतलब है कि एक हजार और 500 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा करने के साथ ही अफरा तफरी का माहौल हो गया है। जो नोट कल तक प्राथमिकता बने हुए थे, वह मंगलवार की शाम से दहशत का कारण बन गए। सरकार के आदेश के बावजूद पेट्रोल पंपों पर 500 और एक हजार के नोटों को लेने से पंप कर्मी कतराने लगे।

कई जगह पर तकरार भी देखी गई। वहीं एटीएम पर हाल यह हो गया कि लोग 400 रुपये से ज्यादा निकालने में घबरा रहे थे।

एटीएम पर लोगों की भीड़ देखी गई। कुछ एटीएम पर तो 100 के नोट समाप्त हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें