फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते चार दिन बंद रह सकते हैं बैंक, जल्द निपटा लें सारे काम वरना होगी दिक्कत

Tue, 17 Mar 2020 02:34 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

27 मार्च को बैंकिंग सेक्टर की दो बड़ी यूनियनों, ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने हड़ताल करने का आह्वान किया है।
 
विज्ञापन
bank strike
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी सप्ताह बैंक हड़ताल और बैंक की अन्य छुट्टियों के कारण बैंकिंग शाखाएं केवल तीन दिनों के लिए ही खुली रह सकती हैं।

विज्ञापन

 
इसलिए बुलाई गई हड़ताल 
बैंक मर्जर के विरोध में यह हड़ताल बुलाई गई है। हाल ही में केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को मिला कर चार बनाने के फैसले पर अंतिम मुहर लगा दी थी। यह फैसला हर हाल में आगामी एक अप्रैल से प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
 
अगले हफ्ते इन दिन बंद रहेंगे बैंक-

  • सोमवार और मंगलवार को बैंक खुले रहेंगे।
  • बुधवार यानी 25 मार्च 2020 को गुड़ी पड़वा, पहला नवरात्रा, तेलुगु नव वर्ष और उगादि त्योहार के चलते बेलापुर, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
  • इसके अगले दिन गुरुवार को फिर बैंक खुले रहेंगे।
  • शुक्रवार यानी 27 मार्च 2020 को बैंक की हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
  • वहीं 28 मार्च 2020 को माह का चौथा शनिवार है और 29 मार्च को रविवार है। इसलिए इन दिनों भारत के सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी है।

11 मार्च को भी की थी हड़ताल की घोषणा

विज्ञापन

मालूम हो कि इससे पहले 11 मार्च को भी यूनियनों ने तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी। लेकिन बाद में बैंक कर्मचारियों ने इस हड़ताल को टाल दिया। संगठन ने कहा कि मुंबई में भारतीय बैंक संगठन (आईबीए) के साथ हुई बैठक में सकारात्मक प्रगति होने के कारण हड़ताल टालने का फैसला लिया गया। बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों के संगठनों के समूह यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने इस हड़ताल का आह्वान किया था।
विज्ञापन


अगस्त 2019 में की थी विलय की घोषणा 
बता दें कि सरकार ने पिछले साल अगस्त में सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का चार बैंकों में विलय करने का निर्णय किया था। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय पंजाब नेशनल बैंक में होना है। इस विलय के बाद पीएनबी इस साल एक अप्रैल से भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। इसके अलावा सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक और इलाहबाद बैंक का इंडियन बैंक के साथ विलय होना है। इसी प्रकार आंध्रा बैंक तथा कॉरपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ विलय होगा।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें