फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली तिमाही दोगुना से अधिक हुआ बैंक ऑफ इंडिया को मुनाफा

Wed, 31 Jul 2019 10:45 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (BOI) का 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 242.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 95.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। 

11,526.95 करोड़ रुपये रही कुल आय

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 11,526.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,631.02 करोड़ रुपये रही थी। 

विज्ञापन


तिमाही के दौरान बैंक का एनपीए कुल ऋण का 16.50 फीसदी रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 16.66 फीसदी रहा था। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए 8.45 फीसदी से घटकर 5.79 फीसदी पर आ गया। कुल मिलाकर मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए 62,068.40 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 60,604.46 करोड़ रुपये रहा था। इसी तरह मूल्य के हिसाब से बैंक का शुद्ध एनपीए 27,932.25 करोड़ रुपये से घटकर 19,288.34 करोड़ रुपये पर आ गया। 

9,255.60 करोड़ रुपये रहा बैंक का खर्च 

तिमाही के दौरान बैंक का प्रावधान और अन्य आकस्मिक खर्च 9,255.60 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,761.83 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें