फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सालों में बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक के कई गुना बढ़े एनपीए: आरटीआई

Sun, 03 May 2020 04:13 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोटा
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा की नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स यानी की एनपीए छह गुना बढ़कर 73,140 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इंडियन बैंक की छह साल में यह चार गुना बढ़कर 32,561.26 करोड़ रुपये हो गई है। यह जानकारी एक आरटीआई के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में पता चली है।

विज्ञापन


आरटीआई के जवाब में बताया गया कि बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का एनपीए साल 2014 के मार्च-अंत में 11,876 करोड़ रुपये से बढ़कर साल 2019 के दिसंबर-अंत में 73,140 करोड़ रुपये हो गया।

इसमें बताया गया है कि 31 मार्च, 2014 तक एनपीए खातों की संख्या 2,08,035 थी, जो दिसंबर 2019 तक बढ़कर 6,17,306 हो गई।

भारतीय बैंक का एनपीए 31 मार्च, 2014 को 8,068.05 करोड़ रुपये था, जो 31 मार्च, 2020 तक बढ़कर 32,561.26 करोड़ रुपये हो गया।

कोटा आधारित एक्टिविस्ट सुजीत स्वामी की तरफ से एनपीए अकाउंट्स और दायर कुल राशि को लेकर, एक आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि मार्च 31, 2014, तक 2,48,921 एनपीए अकाउंट्स थे, जो मार्च 31, 2020 तक बढ़कर 5,64,816 हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें