कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। हालांकि इस बीच आवश्यक सेवाओं के प्रतिष्ठान खुले हुए हैं। बैंक भी इन्हीं आवश्यक सेवाओं में शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक मई माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए छह अवकाश निर्धारित किए गए हैं। यह सभी अवकाश क्रमश: एक, सात, आठ, 21, 22 और 25 मई को हैं।
यदि इन अवकाशों में मई के शनिवार और रविवार भी जोड़ दिए जाएं तो इन छुट्टियों की संख्या 13 हो जाती है। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
आइए जानते हैं मई में किस दिन बैंक बंद रहेंगे:
| तारीख |
राज्य |
अवसर |
| 1 मई 2020 |
बेलापुर, बंगलूरू, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, तिरुवनंतपुरम |
मई दिवस, महाराष्ट्र दिवस |
| 3 मई 2020 |
सभी राज्य |
रविवार |
| 7 मई 2020 |
रांची, शिमला, श्रीनगर |
बुद्ध पूर्णिमा |
| 8 मई 2020 |
कोलकाता |
रबीन्द्रनाथ टैगोर जी का जन्मदिन |
| 9 मई 2020 |
सभी राज्य |
दूसरा शनिवार |
| 10 मई 2020 |
सभी राज्य |
रविवार |
| 17 मई 2020 |
सभी राज्य |
रविवार |
| 21 मई 2020 |
जम्मू, श्रीनगर |
शब-ए-कादर |
| 22 मई 2020 |
जम्मू, श्रीनगर |
जुम्मत-उल-विदा |
| 23 मई 2020 |
सभी राज्य |
चौथा शनिवार |
| 24 मई 2020 |
सभी राज्य |
रविवार |
| 25 मई 2020 |
कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के अतिरिक्त
सभी राज्य |
ईद उल-फित्र |
| 31 मई 2020 |
सभी राज्य |
रविवार |
मालूम हो कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन जारी है। इसकी वजह से बैंकों में बहुत कम कर्मचारी काम कर रहे हैं। कई निजी बैंकों ने तो अपने कामकाज की अवधि में बदलाव भी किया है।
इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक (
आरबीआई ) की वेबसाइट से मिल जाएगी।