फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में कुल 15 दिन बंद रहेंगे सभी बैंक, निपटा लें सारे काम वरना होगी दिक्कत

Sun, 01 Mar 2020 08:55 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको बैंक का कोई भी कार्य करना है तो आपके लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस माह मार्च में बैंक एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 15 दिन बंद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बता दें कि इन 15 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इस दौरान खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी कार्य शेष है तो उसे समय पर पूरा कर लीजिए। 

आइए जानते हैं मार्च में किस दिन बैंक बंद रहेंगे-

तारीख राज्य अवसर
एक मार्च 2020  सभी राज्य रविवार
आठ मार्च 2020  सभी राज्य रविवार
छह मार्च 2020  ऐजवल चपचार कुट
नौ मार्च 2020  देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, रांचि  होलिका, मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन
10 मार्च 2020 अहमदाबाद, ऐजवल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गैंगटॉक, इम्फाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, पणजी, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, पणजी, रांचि, शिलॉन्ग, शिमला होली
11 मार्च 2020  पटना  होली
14 मार्च 2020 सभी राज्य दूसरा शनिवार
15 मार्च 2020 सभी राज्य रविवार
22 मार्च 2020 सभी राज्य रविवार
25 मार्च 2020 बेलापुर, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर, पणजी गुड़ी पड़वा, पहला नवरात्रा, तेलुगु नव वर्ष, उगादि त्योहार
27 मार्च 2020 रांचि सरहुल
28 मार्च 2020 सभी राज्य चौथा शनिवार
29 मार्च 2020 सभी राज्य रविवार

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें