यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेट बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए कि आज से अगले पांच दिनों में उन्के शहरों में बैंक बंद रहेंगे या नहीं।
आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहें। इसलिए अगर आप अगले एक सप्ताह में आपने बैंक का कोई काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले यह सूची देख लीजिए।
| तारीख |
राज्य |
अवसर |
| 19 अगस्त 2021 |
अगरतला, अहमदाबाद, कानपुर, कोलकाता, जम्मू, जयपुर, नई दिल्ली, नागपुर, पटना, बेलापुर, भोपाल, मुंबई, रांची, रायपुर, लखनऊ, श्रीनगर और हैदराबाद |
मुहर्रम (आशूरा) |
| 20 अगस्त 2021 |
कोच्ची, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और बंगलूरू |
मुहर्रम/पहला ओणम |
| 21 अगस्त 2021 |
कोच्ची और तिरुवनंतपुरम |
तिरुवोणम |
| 22 अगस्त 2021 |
सभी राज्य |
रविवार |
| 23 अगस्त 2021 |
कोच्ची और तिरुवनंतपुरम |
श्री नारायणा गुरु जयंती |
इसके बाद विभिन्न राज्यों में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक-
- 28 अगस्त 2021- इस दिन महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 29 अगस्त 2021- इस दिन को रविवार है, इसलिए इस दिन सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 30 अगस्त 2021- अहमदाबाद, कानपुर, गैंगटॉक, चंडीगढ़, चेन्नई, जम्मू, जयपुर, देहरादून, पटना, रांची, रायपुर, लखनऊ, श्रीनगर, शिमला और शिलांग में जन्माष्टमी (श्रावण वड़ -8)/कृष्ण जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 31 अगस्त 2021- हैदराबाद में श्री कृष्ण अष्टमी के अवसर पर इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
नोट: इस बात का ध्यान रहे कि इन सभी छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक (
आरबीआई) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।